राहुल गांधी द्वारा किसानों का कर्ज माफी के वादे सफेद झूठ : तरुण चुघ

punjabkesari.in Friday, Jun 08, 2018 - 09:34 AM (IST)

अमृतसर(जिया): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किसानों के कर्ज माफी के वादे को सफेद झूठ करार देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों का कर्जा 10 दिनों में माफ करने का वादा करने वाले राहुल गांधी पंजाब की कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकार से 14 महीने के बाद भी 90 हजार करोड़ का कर्जा माफ नहीं करवा पाए।

उन्होंने कहा कि पंजाब में कैप्टन की कांग्रेस की किसान कर्ज माफी की वायदा खिलाफी की बदौलत 500 से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार पंजाब के किसानों का 90 हजार करोड़ का कर्जा माफ करने का वादा करके सत्ता में आई थी, उसमें से मात्र 9 हजार करोड़ का कर्जा माफ करने की घोषणा की।

Vatika