परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में CBI की FIR न्याय की दिशा में अहम कदम: तरुण चुघ

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 03:54 PM (IST)

पंजाब डेस्क :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में CBI द्वारा FIR दर्ज किए जाने को न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि गमगीन परिवार ने बेहद दर्द सहा है और गहरे दुख से गुजर रहे उनके परिवार को जवाब और न्याय मिलना चाहिए। चुघ ने जोर देकर कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों को कानून के कटघरे में लाया जाना चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जांच में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए।

आपको बता दें कि, परविंदर झोटा की हत्या के मामले में CBI ने चंडीगढ़ में FIR दर्ज कर ली है। इसके साथ ही सूत्रों से पता चला है कि परिवार को CBI ने पोस्टमॉर्टम के लिए मना लिया है पर परिवार द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं बता दें कि मंगलवार देर रात CBI की टीम मानसा पहुंची थी। इसके बाद अधिकारियों द्वारा रिकॉर्ड और सबूत जब्त किए गए। इसके साथ ही आज टीम द्वारा परिवार के बयान भी लिए गए। गौरतलब है कि मानसा में 13 अक्टूबर को केमिस्ट अश्विनी कुमार ने ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली कर हत्या कर दी थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News