तरुण चुघ होंगे पंजाब भाजपा के अगले अध्यक्ष!

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 10:39 AM (IST)

नई दिल्ली(ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान के आगामी सप्ताह होने वाले चुनाव में कई नेता अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल हैं लेकिन सबसे ऊपर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की टीम में शामिल राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ का नाम है। तरुण चुघ अमित शाह के करीबी भी माने जाते हैं। 

वह राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में पिछले 2 बार से राष्ट्रीय मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। वर्तमान में वह दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में बैठकर पंजाब के हर मसले पर पार्टी की राय बेबाकी से रखते हैं। वर्तमान में दिल्ली के सह प्रभारी और अंडेमान निकोबार राज्य के प्रभारी की जिम्मेदारी भी उन पर है। 

swetha