पंजाब में Teacher को जिंदा जलाया!, मंजर देख दहले लोग, मामला हैरान कर देगा

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2024 - 09:36 AM (IST)

फाजिल्का(नागपाल): पंजाब के फाजिल्का में एक अध्यापक को कथित रूप से जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। प्रभावित अध्यापक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फाजिल्का में भर्ती करवाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मैडीकल कालेज फरीदकोट के लिए रैफर कर दिया गया है।

फाजिल्का के डी.एस.पी. सुबेेग सिंह ने बताया कि अध्यापक विश्वदीप फाजिल्का के जट्टियां मोहल्ले का वासी है। उसका विवाह फाजिल्का उपमंडल के गांव हीरांवाली में हुआ था। उसकी पत्नी भी अध्यापिका है तथा वह गत कुछ समय से अपने मायके में रह रही है। विश्वदीप आज अपने ससुराल गया हुआ था। बताया जाता है कि उसका अपने ससुराल के साथ विवाद चल रहा था।

यह भी बताया जाता है कि विवाद को सुलझाने के लिए उसने अपनी बहन व जीजा को बाहर से बुलाया था। समाचार लिखे जाने तक डी.एस.पी. ने बताया कि थाना खुईखेड़ा के प्रभारी पीड़ित अध्यापक का बयान लेने के लिए फरीदकोट गए हैं। उन्होंने बताया कि आगजनी से प्रभावित व्यक्ति का बयान मैजिस्ट्रेट के सामने लिया जाता है। उन्होंने बताया कि अभी यह कुछ नहीं कहा जा सकता कि उसे आग लगाई गई या कुछ और घटनाक्रम हुआ। उन्होंने बताया कि बयान के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News