10 दिनों से लापता अध्यापिका की इस हालत में मिली लाश, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2021 - 01:55 PM (IST)

राजपुरा (निर्दोष, चावला): राजपुरा टाउन निवासी अध्यापिका बीते 10 दिनों से घर से लापता थी। उसकी लाश मंडोली पुल के नजदीक भाखड़ा-नरवाना ब्रांच से मिली है, इस हालत में शव मिलने से परिवार वाले भी गहरे सदमें में है। मामले के साने आने से इलाके में भी हड़कंप मच गया।

थाना सी.टी. पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार के हवाले कर दी है। जानकारी देते हुए ऐ.एस.आई. गुरनाम सिंह ने बताया कि राजपुरा टाउन के दुर्गा मंदिर नजदीक रहने वाली शैली अहूजा (30) आर्मी स्कूल पटियाला में बतौर अध्यापिका काम करती थी।

उसके परिवार वालों ने बयान दर्ज करवाए थे कि वह 1 फरवरी को सुबह घर से स्कूल तो गई परंतु वापिस नही आई। परिवार वालों ने शक जाहिर किया था कि उनकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अवैध अपनी हिरासत में रखा हुआ है। उन्होंने अगले दिन बताया कि शैली आहूजा घर से हवन सामग्री भी नहर में फेंकने के लिए गई थी। पता करने पर उसकी लाश मंडोली पुल के नजदीक नहर में तैरती हुई मिली। वह सामग्री फेंकते समय नहर में गिरी या उसने खुद नहर में छलांग मारी, इस संबंधी अभी पता नहीं चल पाया है। 

Content Writer

Tania pathak