बड़ी खबर: कैप्टन को छोड़ अब नवजोत सिद्धू के घर का घेराव करने पहुंचे अध्यापक

punjabkesari.in Saturday, Aug 14, 2021 - 03:26 PM (IST)

अमृतसर (सुमित खन्ना): पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ एक बार फिर नारेबाजी तेज हो गई है। इस बार ये मोर्चा अध्यापक वर्ग की तरफ से खोला गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर अध्यापक वर्ग धरना प्रदर्शन कर रहा है।  इस मामले में आज उन्होंने काले कपड़े डालकर सिद्धू के घर का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने अपने पदों पर पक्का होने की मांग रखी। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। अध्यापकों का कहना है कि वह इस राज्य के बच्चों का भविष्य बना रहे है, लेकिन उनकी परेशानी कोई नहीं देख रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News