झुलसा देने वाली गर्मी के चलते घरों में दुबके लोग, बाजारों से रौनक गायब

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2023 - 10:06 AM (IST)

जालंधर : गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग घरों से बाहर निकलने से गरेज करने लगे हैं। बीते रोज 40 डिग्री तक रहे तापमान में आज एकाएक बढ़ौतरी दर्ज हुई और दोपहर के समय तापमान 42 तक पहुंच गया।

आम जनजीवन के साथ-साथ गर्मी का असर बाजारों पर भी दिखने को मिल रहा है। गर्मी के बीच लोग कपड़े व अन्य सामान की खरीदारी से गरेज कर रहे हैं जिससे शहर के अंदरूनी बाजारों की रौनक गायब हो चुकी है। इसके अलावा रैस्ट्रांट व अन्य कई तरह के व्यापार को गर्मी ने प्रभावित करके रख दिया है।

घरों में दुबके लोगों की वजह से दोपहर के समय शहर की सड़के भी खाली नजर आ रही है। आज गर्मी अपने चरम पर नजर आई जिससे शाम 6-7 बजे तक भी राहत नहीं मिली। वहीं, भीषण गर्मी के साथ दोपहर को चलने वाली हीट वेव (गर्म हवाओं) से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। मंगलवार की आई बारिश से लोगों को भले ही कुछ रहात मिली थी, लेकिन पिछले दो दिनों से झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों की दिनचार्य को प्रभावित करके रख दिया है।

जालंधर के अलावा दूसरे शहरों में भी तापमान 42 डिग्री तक पहुंच चुका है, जिसके चलते व्यापार के सिलसिले से जालंधर आने वाले लोगों की संख्या में गिरावट दर्ज हो रही है। कुल मिलाकर पिछले 2 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने पंजाब को अपनी चपेट में ले लिया है।

गर्मी से बचने के लिए लोगों ने शीतल पेयजल का सहारा लिया। गन्ने, नीबू आदि का रस बेचने वालों के यहां लोगों का भीड़ नजर आ रही है। वहीं, गर्मी से बचने के लिए कई लोग वाटर पार्क जाने को महत्व दे रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash