तीन साल से कार्य कर रहे अस्थाई कर्मचारियों को किया जाएगा नियमितः OP सोनी

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2020 - 05:40 PM (IST)

अमृतसरः पंजाब के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ओ.पी. सोनी ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की ओर से चुनाव घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत तीन वर्षों से कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। सोनी ने पंजाब एंड यूटी कर्मचारी और पेन्शनर फ्रंट और कर्मचारी यूनियन सर्व शिक्षा अभियान के पदाधिकारियों से कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से अपने चुनावी मनोरथ पत्र में जितने भी वादे किए गए थे, वह पूरे किए जाएंगे। 

उन्होने कहा कि वह कैबिनेट बैठक में सर्व शिक्षा अभियान में काम कर रहे नान टीचिंग स्टाफ की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। सोनी ने बताया कि कर्मचारियों को जल्दी ही छठा वेतन आयोग लागू कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि वेतन-आयोग को कोविड-19 महामारी के कारण लागू करने में देरी हो गई है। उन्होंने कर्मचारियों से धरने छोड़ कर काम पर लौटने की अपील की


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News