भयानक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदे 4 लोग, 2 की मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2022 - 12:50 PM (IST)

साहनेवाल : सड़क के किनारे ट्रक खड़ा कर बातें कर रहे चार लोगों को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा दिल्ली रोड स्थित किया मोटर्स शोरूम के सामने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ।

साहनेवाल थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में मोगा के वाल्मीकि मंदिर के समीप गिल गांव निवासी भजन सिंह पुत्र जसविंदर सिंह ने कहा कि वह अपने भाई कुलवंत सिंह और दो अन्य साथियों सतनाम सिंह पुत्र बलविंदर सिंह और सुखमन सिंह पुत्र विजय के साथ आ रहा था। सुखमन सिंह पुत्र विजय सिंह ने स्लिप रोड पर अपना ट्रक सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और वह बाते करने लग गए। इसी बीच दूसरी तरफ से तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से कुलवंत, सतनाम व सुखमन को टक्कर मार दी, जिससे कुलवंत सिंह व सतनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और सुखमन सिंह को सिविल अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। साहनेवाल थाने की पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक के पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash