पंजाब में लुटेरों का आतंक : पिता-बेटी पर तेजधार हथियारों से हमला, बच्ची की कटी गर्दन
punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 10:17 AM (IST)
नाभा (राहुल) : नाभा ब्लॉक के गांव बोड़ा में लुटेरों ने मोटरसाइकिल सवार पिता-बेटी पर हमला कर दिया। हमले के समय बच्ची गुरसिमरन कौर अपने पिता को बुलेट मोटरसाइकिल पर आगे बैठाकर गांव कोट में मेला देखने जा रही थी। रास्ते में तीन अज्ञात लुटेरों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में बच्ची के पिता तो बच गए, लेकिन गर्दन पर तेजधार हथियार लगने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे पहले नाभा से पटियाला, फिर पटियाला से पी.जी.आई. चंडीगढ़ रेफर किया गया। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी 3 लुटेरों ने बच्ची के माता-पिता से 25,000 रुपये लूट लिए थे।
इस लूट की शिकायत नाभा सदर थाने में दर्ज कराई गई थी, जब लुटेरों को इस शिकायत की भनक लगी तो उन्होंने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। मौके पर जायजा लेने पहुंचे डी.एस.पी. गुरिंदर बल ने कहा कि सेक्शन 307 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और लुटेरों की तलाश की जा रही है। इस मौके पर लड़की गुरसिमरन कौर के दादा हाकम सिंह ने इंसाफ और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि लुटेरों की पूरी मुस्तैदी से तलाश की जा रही है, लुटेरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

