बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल एक और आतंकी गिरफ्तार, ISI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 08:40 AM (IST)

बटाला: पंजाब पुलिस ने बटाला ग्रेनेड हमला मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक और आतंकी को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटैलीजैंस, जालंधर ने बटाला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चलाए गए खुफिया-आधारित अभियान के दौरान हमले में शामिल तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने शनिवार को दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान करनजीत सिंह उर्फ बच्चा, निवासी मुर्गी  मोहल्ला बटाला के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस द्वारा बटाला के अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी पर 1 अगस्त 2026 को हुए ग्रेनेड हमले में शामिल 2 आरोपियों राजन उर्फ गुल्लू और एक नाबालिग को गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही समय बाद हुई है। गिरफ्तार आरोपी करनजीत सिंह उर्फ बच्चा पाक खुफिया एजेंसी आई. एस. आई. समर्थित आतंकी मॉड्यूल का संचालक है। यह आतंकी मॉडयूल कथित तौर पर पुर्तगाल में बैठे बब्बर खालसा इंटरनैशनल के एक मास्टरमाइंड द्वारा संचालित किया जा रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News