आतंकवादी लंडा के दहशतगर्द गुर्गे ने कोर्ट में खोले कई राज,  इतने दिनों का मिला रिमांड

punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2022 - 02:52 PM (IST)

चंडीगढ़: आतंकवादी लखबीर लंडा के गुर्गे अनमोल दीप का रिमांड लेने के लिए आज अदालत में पेश किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी गुर्गे को लेकर रिमांड मांगा गया जिसके चलते कोर्ट ने गुर्गे अनमोल दीप का 2 दिन का रिमांड दे दिया है। इस दौरान उसने कई अहम खुलासे भी किए हैं।  अनमोल दीप ने कबूला कि उसने 2 महीने में 30 किलो हेरोइन की तस्करी की है। पंजाब के अन्य राज्यों में हेरोइन सप्लाई की है। उसने बताया कि आर.डी.एक्स. की क्रास बार्डर भी उसी ने ही की है। इसके अलावा हरियाणा में बड़ी साजिश को अंजाम दिया जाना था। आरोपी अनमोल ने और खुलासा करते हुए कहा कि वह लखबीर लंडा के साथ मिलकर यह सारा नेक्सेस चला रहा था। इसी बीच पुलिस का कहना है कि रिमांड दौरान अनमोल दीप से कई और राज खुलने की संभावना है। 

आरोपी अनमोल ने कहा कि वह लखबीर लंडा के गांव का रहने वाला है जिसके चलते लंडा के संपर्क में आया। वह काफी लंबे से आतंकवादी लंडा के साथ काम रहा है। अपनी गाड़ी के जरिए हथियारों की सप्लाई करता था। मिली जानकारी के अनुसार वह लखबीर लंडा का एसोसिएट था, जो भी कार्रवाई की जानी होती थी वह नछतर सिंह साथ मिलकर खुद करता था। बता दें कि गत दिन पुलिस ने आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा के गुर्गे को गिरफ्तार किया था। खरड़ से पुलिस ने गुर्गे अनमोल दीप को काबू किया था। इस दौरान  अनमोल से 103 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila