Golden Temple में लड़की को रोकने का मामला, सेवादार को लेकर आतंकी पन्नू ने की ये घोषणा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2023 - 01:46 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सचखंड श्री दरबार साहिब में लड़की को अंदर जाने से रोकने के मामले में आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू का बयान सामने आया है। आतंकी पन्नु ने लड़की को श्री दरबार साहिब से बाहर निकालने वाले सेवादार को 5 लाख रुपए ईनाम देने का ऐलान किया है। आतंकी पन्नु ने इसको लेकर एक वीडियो भी जारी की है। उसने कहा कि सेवादार ने सही कहा है पंजाब भारत की हिस्सा नहीं है। 

पन्नु ने कहा कि जिस तिरंगे को भारतीय हुकूमत ने 1984 में श्री दरबार साहिब के ऊपर चढ़ाया था, अब वे अंदर नहीं आ सकता। सेवादार सर्बजीत ने हर सिख की बात को भारतीय हुकूमत तक पहुंचा दिया है। यही नहीं इस दौरान आतंकी पन्नु ने 

गौरतलब है कि सचखंड श्री दरबार साहिब में एक लड़की को अंदर आने से रोका गया। दरअसल, लड़की ने अपने  चेहरे पर तिरंगा झंडा बनाया हुआ था, जिस कारण उसे वहां मौजूद सेवादार ने अंदर आने नहीं दिया। इस घटना का पूरा वीडियो लड़की ने खुद अपने कैमरे में कैद किया, जिसके बाद उसे  सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini