कपड़ा व्यापारी मर्डर केस : 3 और आरोपी पिस्टल सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 11:57 PM (IST)

नकोदर (पाली) : जालंधर की देहात पुलिस ने नकोदर के कपड़ा व्यापारी भूपिंद्र सिंह उर्फ टिंमी चावला और सिपाही मनदीप सिंह डबल मर्डर केस में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे वारदात में शामिल 2 मोटरसाइकिल, पिसटल, 2 रौंद, एक कार व स्कार्पियो गाड़ी बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते एस.एस.पी. जालंधर देहाती सवरनदीप सिंह ने बताया कि नकोदर के कपड़ा व्यापारी भुपिन्दर सिंह उर्फ उरफ टिंमी चावला और सीनियर सिपाही मनदीप सिंह डबल मर्डर केस में तीन और मुलजिमों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मंगा सिंह उर्फ बिच्छू, कमलदीप सिंघ उर्फ पोपी उर्प दीप और खुसकरन सिंह उर्फ फौजी जो पुलिस रिमांड पर हैं। इस कत्ल के मुख्य मास्टरमाइंड अमनदीप सिंह पुरेवाल उर्फ अमना और अमरीक सिंह हैं। 

Content Writer

Subhash Kapoor