8वीं फेल शख्स ने चक्करों में डाली पुलिस, You Tube से सीख कर रहा था यह काम

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2023 - 04:13 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद):  गुरदासपुर के कस्बा धालीवाल में एक 8वीं क्लास फेल व्यक्ति ने सोशल मीडिया यू-ट्यूब पर नोट बनाने का तरीका सीखकर करीब 2 लाख रुपए की नकली करंसी छाप दी। गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

गुरदासपुर से संबंधित पुलिस पार्टी ने गशत दौरान मुखबर की सूचना के आधार पर बलदेव सिंह निवासी पसनावाल के घर को जाते रास्ते पर नाकाबंदी कर उसे मोटर साईकल सहित काबू किया। उसकी तालाशी लेने पर उसकी जेब से मिले प्लास्टिक लिफाफे की जांच करने पर उससे मे से 100-100 रूप्ये के 298 नोट कुल 29800  रूपये  भारतीय करंसी बरामद हुई। एस.एस.पी.ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी बलदेव सिंह के घर से 500-500 के 37 तथा 2000 रूपये के 73 नोट बरामद हुए। जांच करने पर यह सभी नकली नोट पाए गए। इस तरह कुल 1,94,300 रुपए की नकली भारतीय करंसी बरामद की गई। आरोपी के घर से नकली नोट बनाने के लिए समान जिसमें प्रिंटर,4 तरह की सियाही,एक टेप,सफेद कागज  सहित अन्य समान बरामद हुआ। आरोपी बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।


 

Content Writer

Vatika