छत पर काम करते हुए इलेक्ट्रिशियन के साथ हुआ हादसा

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 03:29 PM (IST)

लुधियाना (राज): छत पर बिजली का काम कर रहा इलेक्ट्रिशियन नीचे गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरिन्दर सिंह (53) हैबोवाल के गगन नगर के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंची थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी है।

यह भी पढ़ेंः आखिर राहुल गांधी की रैली में क्यों नहीं पहुंच पाएंगे CM चन्नी

ए.एस.आई. बलविन्दर सिंह ने बताया कि सुरिन्दर सिंह इलेक्ट्रिशियन है। वह अपने इलाके में ही किसी के घर में दूसरी मंजिल पर बिजली फिटिंग का काम कर रहा था। काम करते समय उसका पैर स्लिप कर गया और वह नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक ऐलान कर दिया। इस मामले में परिवार के बयानों पर 174 की कार्यवाही की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila