अफीम की सप्लाई देने जा रहा आरोपी काबू, झारखंड से ट्रेन के जरिए लाया था नशा

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2023 - 10:49 PM (IST)

लुधियाना (राज): ट्रेन के जरिए अफीम की सप्लाई देने के लिए जा रहे एक आरोपी को सी.आई.ए. (जी.आर.पी.) की पुलिस ने काबू किया है। पकड़ा गया आरोपी प्रदीप कुमार है जोकि झारखंड के जिला लातेहार का रहने वाला है। उसके कब्जे से 500 ग्राम अफीम मिली है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

डी.एस.पी. (जी.आर.पी.) बलराज राणा और सी.आई.ए. इंचार्ज पलविंदर सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म पर उनकी पुलिस पार्टी मौजूद थी जोकि ट्रेन में संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इस दौरान आरोपी प्रदीप कुमार पुलिस को देखकर घबरा गया था। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उससे अफीम बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी झारखंड से अफीम लेकर आया था जोकि अमृतसर सप्लाई करनी थी। पुलिस का कहना है कि अफीम खरीदने वाले व्यक्ति की डिटेल निकलवाई जा रही है। आरोपी पुलिस रिमांड पर है, उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

Content Writer

Subhash Kapoor