कंगना रनौत के खिलाफ पंजाब में माहौल गर्म, परमिंदर सिह मेहता ने उठाया ये कदम

punjabkesari.in Saturday, Nov 13, 2021 - 06:49 PM (IST)

लुधियाना (रिंकू) : पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परमिंदर सिंह मेहता ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ लुधियाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को लेकर विवादित बयान देने वाली कंगना रनौत के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनसे पद्मश्री पुरस्कार वापस लिया जाए। मेहता ने कहा कि कंगना की राष्ट्र विरोधी बयानबाजी से देश का माहौल खराब हो सकता है।

परमिंदर मेहता ने रोष प्रगट करते हुए कहा कि कंगना पहले ही बेतुके बयान दे चुकी हैं लेकिन सरकार उस पर कार्रवाई नहीं कर रही बल्कि कंगना को उच्च स्तर की सुरक्षा दी गई है।  मेहता ने कहा कि यह आजादी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय, भगत सिंह जैसे अनगिनत देशभक्तों ने दी है। आजादी की जंग में 90 प्रतिशत शहीद पंजाब के हैं। पंजाब सीमावर्ती राज्य है। 

इसके अलावा परमिंदर सिंह मेहता ने कहा कि कंगना रनौत पहले से ही देश और पंजाब विरोधी बयानबाजी करती आ रही है। एक बार फिर सोची समझी साजिश के तहत इस बयान से पंजाबियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने देश और पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की है। मेहता ने पुलिस आयुक्त को अपनी शिकायत में कहा भारतीय दंड संहिता की धारा 504, 505 और 124ए के तहत कार्रवाई के लिए अपील की गई है। आई.पी.सी. की धारा 504 शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने से संबंधित व 505 सार्वजनिक नुकसान से संबंधित बयान के साथ जुड़ी व जबकि धारा 124 ए देशद्रोह से संबंधित है।

बता दें कि कंगना रनौत ने शो में कहा था अगर हमें भिखारी बनकर आजादी मिलती है तो क्या यह आजादी है? ब्रिटिश सरकार ने कांग्रेस के नाम पर जो पीछे छोड़ा वह ब्रिटिश सरकार का अगला रूप था। कांग्रेसी सलमान निजामी ने कहा यह बयान हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News