जिगरी दोस्तों ने ही युवक का बेरहमी से किया कत्ल, गटर से मिली थी लाश

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2020 - 11:50 AM (IST)

मुल्लांपुर दाखा (कालिया): बद्दोवाल की कॉलोनी में बारहवीं के विद्यार्थी का बेरहमी से कत्ल कर सीवरेज में फेंकने वाले उसके ही दोस्त निकले। मुल्लांपुर दाखा की पुलिस ने इस कत्ल की गुत्थी को 12 घंटों में सुलझाते हुए मृतक के दोनों दोस्तों जिन में 1 नाबालिग है, को काबू कर लिया जिन्होंने पुलिस के पास अपना जुर्म कबूल करते बताया कि मृतक जश्नप्रीत सिंह उनकी रिश्तेदारी में लड़की पर बुरी नजर रखता था।

विक्टोरिया कॉलोनी के गटर में उलटी लटक रही थी लाश 
पुलिस जिला लुधियाना देहाती के एसएसपी चरनजीत सिंह सोहल ने प्रैस कान्फ्रेंस दौरान पत्रकारों को बताया कि मृतक जश्नप्रीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी बद्दोवाल जो 21 नवंबर की रात आठ बजे घर से अपनी माता सरबजीत कौर को यह कह कर घर से निकला कि वह कुछ देर में वापिस आता है परन्तु वह घर नहीं आया। उसने 2 दिन अपनी रिश्तेदारी में खोज की और आखिर उनका थाना दाखा की पुलिस को लापता की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बीते दिन उसकी विक्टोरिया कॉलोनी के गटर से उलटी लटक रही लाश बरामद की गई। 

आरोपियों ने कत्ल की मानी बात 
इस संबंधी थाना प्रमुख प्रेम सिंह की टीम ने फोन डिटेल के द्वारा गांव के ही सन्दीप सिंह उर्फ रवि पुत्र तेजा सिंह और जसकरन सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिन्होंने उक्त नौजवान को कत्ल करने की बात मानी है। एसएसपी सोहल अनुसार सन्दीप सिंह की उम्र 22 साल है, जबकि जसकरन सिंह की 18 साल से सिर्फ एक दिन उम्र कम थी। इन तीनों ने उक्त कॉलोनी में दारू पी और फिर मृतक के सिर ईंटों से मार -मार कर मौत के घाट उतार दिया। 

Tania pathak