पंजाबी सिंगर Sidhu Moose Wala  हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 02, 2023 - 09:26 AM (IST)

पंजाब डेस्कः दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में गैंगस्टर सचिन बिश्नोई ने खुलासा किया कि मूसेवाला की हत्या की साजिश दुबई में रची गई थी। 

यहीं से ही वह  लारेंस और गोलडी बराड़ के साथ संपर्क में था। लॉरेंस के कहने पर ही मूसवाला की हत्या को अंजाम दिया गया। सचिन ने  ही शूटर्स को हथियार मुहैया करवाए थे और अप्रेल में  फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भाग गया था। 

उधर, दिल्ली पुलिस ने कल उसे दिल्ली की एक अदालत में पेश किया, जहां से उसे 10 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पता चला है कि पंजाब पुलिस भी बिश्नोई का रिमांड हासिल करेगी तांकि और भी बड़े खुलासे हो सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika