मंडप में दूल्हे का चेहरा देखकर बेहोश हुई दुल्हन, राज खुलने पर ताया भी हुआ बेसुध (देखे तस्वीरें)

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2020 - 02:40 PM (IST)

तरनतारन (तरनतारन): तरनतारन में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के मंडप में लड़की ने लड़के को देखते ही विवाह करवाने से इंकार कर दिया। इसके बाद सारी बारात दूल्हा-दुल्हन सहित थाने पहुंच गई। 

दरअसल, मामला तरनतारन के गांव जोधपुर का है, जहां दुल्हन अमरजीत कौर ने फेरों के समय दूल्हे सुखचैन सिंह को जब खड़े हुए देखा तो उसने विवाह से मना कर दिया क्योंकि वह लंगड़ा कर चल रहा था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे लड़के के लंगड़ा कर चलने के बारे नहीं बताया गया था। उसने बताया कि विवाह से एक दिन पहले भी जब लड़के को शगुन लगाया गया तो उस समय भी वह कुर्सी पर ही बैठा रहा था, जिस कारण उन्हें कुछ नहीं पता लग सका।  जब फेरों के समय पर उसने लड़के को देखा तो उसके होश उड़ गए और उसने विवाह करवाने से मना कर दिया।

इसके बाद वह तो उसका ताया बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसने कहा कि वह लड़के के साथ नहीं रहना चाहती। लड़की के परिजनों ने बताया कि जब वह बेहोश हो गई तो लड़के वाले ज़बरदस्ती उसे अस्पताल से अपने घर ले गए। दूसरी तरफ़ दूल्हे की बहन का कहना है कि उन्हे लड़के के बारे पहले से ही पता था और लड़की ने भी पहले लड़के को देखा था।

दोनों परिवारों की सहमति के साथ 8 दिनों में विवाह रखा गया था। परन्तु आज फेरे के समय पर लड़की ने विवाह से सीधा मना कर दिया। इस संबंधित जानकारी देते थाना सदर के जांच अधिकारी ए.एस.आई. बलबीर सिंह ने बताया कि इस विवाद में दोनों परिवारों ने आपसी सहमति जताते हुए राज़ीनामा कर लिया है। राज़ीनामे की कापी भी उन्होंने पुलिस को सौंप दी है। इस कारण पुलिस की तरफ से अब दोनों परिवारों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। 

Vatika