शादी के अगले ही दिन वापस लौटी दुल्हन! परिवार को रो-रोकर बताया कि दुल्हा

punjabkesari.in Thursday, Jun 26, 2025 - 04:21 PM (IST)

अमृतसर : शादी के अगले दिन ही दुल्हन के घर वापस लौटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, तरनतारन के गांव ढोटियां में एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी तय करने वाले बिचौले के साथ बदसलूकी की और उसका मुंह काला कर दिया। दरअसल, महिला ने गांव की ही एक लड़की का रिश्ता गांव माड़ीमेघा के लड़के से तय किया था, लेकिन शादी के बाद पता चला कि लड़का पहले से ही शादीशुदा है। 

इससे गुस्साए लड़की के परिजनों ने महिला का मुंह काला कर दिया। यह घटना 20 जून की है। पीड़ित महिला ने 21 जून को पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पर एसएसपी दीपक पारीक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही एक परिवार ने अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी के लिए एक युवक के बारे में जानकारी मांगी थी। महिला ने परिजनों को हलका खेमकरण के गांव माड़ीमेघा में रहने वाले एक युवक के बारे में बताया। लड़की और लड़के के परिजनों को आमने-सामने बैठाया गया। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से शादी हुई। शादी के अगले दिन लड़की अपने माता-पिता के घर लौट आई। उसने परिजनों को रो-रोकर बताया कि युवक पहले से शादीशुदा है। पीड़िता का आरोप है कि लड़की के परिजनों ने उसे घर के बाहर बुलाया और उसके चेहरे पर कालिख पोत दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News