विदेश पहुंची दुल्हन ने दिखाया असली रंग, युवक ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 11:56 AM (IST)

बठिंडा : शादी पर लाखों रुपए खर्च करवाकर विदेश पहुंची दुल्हन ने गांव कल्याण मलका निवासी युवक से मुंह मोड़ लिया जिससे दुखी होकर उक्त युवक ने जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी युवती व उसके परिजनों पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कल्याण मलका निवासी बलजिंद्र सिंह ने थाना नथाना पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसके लड़के गुरप्रीत सिंह (32) की शादी आस्ट्रेलिया निवासी रुपिंद्र कौर पुत्री कर्मजीत सिंह के साथ हुई थी जिसमें सारा खर्चा उन्होंने किया था। शादी के बाद उक्त युवती द्वारा उसके लड़के को विदेश लेकर जाना था। लेकिन विदेश पहुंचकर रुपिंद्र कौर की नीयत खराब हो गई।

उसने उसके लड़के गुरप्रीत सिंह की फाइल नहीं लगाई व बाद में उसके साथ बातचीत करना भी बंद कर दिया। इस कारण उसका लड़का मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। गत दिन उसके लड़के ने इसी परेशानी के चलते जहरीली वस्तु निगल ली। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवती रुपिंद्र कौर, उसके पिता कर्मजीत सिंह, माता सरबजीत कौर निवासी बुर्ज हमीरा, जिला मोगा के अलावा राणी कौर व जसप्रीत सिंह निवासी धूरकोट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila