देवर ने भाभी की मोबाइल पर जबरदस्ती बनाई वीडियो, विरोध किया तो की मारपीट

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 07:23 PM (IST)

मोगा: मोगा के गांव दानूवाला में देवर की तरफ से भाभी के साथ जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना धर्मकोट की पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव दानूवाला निवासी महिला राज कौर ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। बुधवार की दोपहर तीन बजे वह घर में अकेली थी। पति काम पर गया था। सास पड़ोस में गई थी। बच्चे भी खेलने के लिए गए हुए थे। ऐसे में देवर ने शराबी हालत में मौका पाकर उसकी रसोई में काम करते समय मोबाइल पर वीडियो बनानी आरंभ कर दी। उसने जब देवर की हरकत का विरोध किया तो कमरे में लेजाकर मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर सास घर आई तो उसने देवर को पीछे हटाया। इसके बाद मौका पाकर वह वहां से फरार हो गया। महिला को घायल हालत में सरकारी अस्पातल में भर्ती करवाया गया। वहीं धर्मकोट पुलिस ने घायल महिला के बयान के आधार पर जांच आरंभ कर दी है।

Mohit