मामला बरगाड़ी व बहबल कलां गोली कांड का, 147वें जत्थे में इतने सिखों की ने दी गिरफ्तारी

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 07:26 PM (IST)

जैतो (रघुनंदन पराशर): बरगाडी गोली कांड व बहबल कलां कोटकपूरा गोली कांड मामले में  न्याय  पाने के लिए  बरगाडी मोर्चा और 1 जुलाई 2021 से शुरू है। यह मोर्चा सिमरनजीत सिंह मान के दिशा-निर्देश पर चढ़दीकलां में चल रहा है। आज जिला संगरूर के 6 सिंहों व 2 सिंहनियों सुखदेव सिंह, गगनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, सुखवीर सिंह, पलविंदर सिंह, माता बलजीत कौर, मलकीत सिंह और परमजीत कौर ने सिख संगतों के साथ गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं बरगाड़ी में गिरफ्तारी दी।

यह भी पढ़ेंः PPCC प्रधान नवजोत सिद्धू ने सुखबीर बादल को दिया चैलेंज

जत्थे को शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिख इंटरनेशनल लीडर सिमरनजीत सिंह मान और महासचिव जसकरण सिंह कहन सिंह वाला, प्रो. महिंदरपाल सिंह महासचिव, मनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह लाडबंजारा उपाध्यक्ष किसान यूनियन (अमृतसर) जिला संगरूर, संसार सिंह लाडबंजारा वरिष्ठ नेता जिला संगरूर, सुखचैन सिंह रण सिंह वाला, ललित मोहन सेवादार मान सहाब, सतनाम सिंह बाजवा, गुरलाल सिंह दबडीखाना, जगतार सिंह मास्टर दबडीखाना, इकबाल सिंह संधू बरगाड़ी, गुरबिंदर सिंह बरगाड़ी, मास्टर सुखराज सिंह उडेकरन, सुखमंदर सिंह पंचायत सदस्य बरगाड़ी, मिलागर सिंह बरनाला, रणदीप सिंह संधू, सचिव मान साहब और कुलविंदर सिंह खालिस्तानी ने रवाना किया। फरीदकोट के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह ढुढी ने मंच संचालन किया।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini