पंजाब में ठंड ने तोड़े सारे Record, सबसे ठंडा ये जिला, तस्वीरों में देखें हाल...

punjabkesari.in Thursday, Jan 11, 2024 - 02:16 PM (IST)

गुरदासपुर:  उत्तर भारत में कई दिनों से चल रहे ठंड के कहर ने जहां लोगों को तौबा करवा दी है, वहीं पंजाब भर  में जिला गुरदासपुर सबसे ठंडा रहने के कारण अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं।


 

हर जिले के लोगों को बर्फीली हवाओं के कारण हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब के कई जिले शिमला से भी ठंडे रहे, जहां तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया।  विभाग के अनुसार गुरदासपुर जिला सबसे ठंडा रहा, जहां आज न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने के कारण शीतलहर जारी रही, यहां तक ​​कि आज पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन भी नहीं हुए।

मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक घने कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ-साथ कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है।जानकारों के मुताबिक अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है क्योंकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।

Content Writer

Vatika