सिख IPS अधिकारी को सौंपी इस राज्य की कमान, बनाया नया डी.जी.पी.
punjabkesari.in Sunday, Dec 18, 2022 - 10:17 PM (IST)
चंडीगढ़ : भारत सरकार ने सिख आई.पी.एस. अधिकारी को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि सिख आई.पी.एस. अधिकारी राजविंद्र सिंह भट्टी को बिहार का नया डी.जी.पी. नियुक्त किया गया है। राजविंद्र सिंह, जोकि 1990 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं, को गृह मंत्रालय ने अब बिहार की कमान सौंपी है। बता दें कि पूर्व डी.जी.पी. एस.के. सिंघल का कार्यकाल कल यानी 19 दिसम्बर को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते अब राजविंद्र सिंह को बिहार की कमान सौंपी गई है और उन्हें बिहार का डी.जी.पी. लगाया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here