दहेज की चाह ने तोड़ दिया रिश्ता! शादी के 3 महीने बाद बहू को घर से निकाला!
punjabkesari.in Sunday, Nov 02, 2025 - 05:39 PM (IST)
लुधियाना (राज) : दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को उसके पति और ससुराल वालों ने न सिर्फ प्रताडि़त किया बल्कि बेरहमी से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने इस्लाम गंज की रहने वाली मनप्रीत कौर की शिकायत पर आरोपी गुरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह और मनजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मनप्रीत कौर की शादी 19 मार्च 2025 को गुरदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही गुरदीप सिंह और उसके परिवार वालों ने दहेज के रूप में 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। जब मनप्रीत ने यह रकम देने से इंकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार शुरू कर दिया। बताया गया कि 18 जून 2025 को आरोपी गुरदीप सिंह और उसके परिजनों ने मनप्रीत की बुरी तरह पिटाई की और उसे जबरन घर से बाहर निकाल दिया। पीडि़ता के मुताबिक ससुराल पक्ष के लोग लगातार उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करते रहे और जान से मारने की धमकी भी देते थे। आखिरकार तंग आकर पीडि़ता ने न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

