मसाज करवाते समय डॉक्टर ने की अश्लील हरकतें, मोबाइल पर बनाया वीडियो

punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2019 - 02:05 PM (IST)

लुधियाना: लुधियाना के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर महिला फिजियोथेरेपिस्ट ने मसाज करवाते समय अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। 

महिला ने मोबाइल पर बनाया वीडियो 
जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में महिला फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया कि वह दो निजी अस्पतालों में पार्टटाइम फिजियोथेरेपी करती है। साउथ सिटी स्थित उक्त अस्पताल के डॉक्टर ने एक दिन उससे कहा कि उसकी टांग में दर्द है। जिसके चलते उसे मसाज की जरूरत है। युवती का आरोप है कि मसाज के दौरान उक्त डॉक्टर निर्वस्त्र हो गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।आगे जानकारी देते महिला ने बताया कि पहले दिन तो वो चुप रही। मगर अगले दिन डॉक्टर ने फिर से वही हरकत करनी शुरू की तो उसने अपने मोबाइल पर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। वहीं डॉक्टर ने भी महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करवाई है। 

क्या कहना है पुलिस का
सीपी राकेश अग्रवाल ने कहा कि शिकायत की जांच की जा रही है। जबकि डॉक्टर ने भी एक शिकायत दी है। जिसमें उसने उक्त फिजियोथेरेपिस्ट पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। जांच के बाद जो भी सच्चाई सामने आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

Vaneet