जमानत करवाने आई महिला और उसके साथी का कारनामा, खुद भी गए सलाखों के पीछे

punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2023 - 10:30 AM (IST)

जालंधर: थाना नई बारादरी की पुलिस ने कोर्ट में जाली दस्तावेजों पर जमानत देने आई महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी के दस्तावेजों पर खुद की तस्वीरें लगा जमानत दिलाने आए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगीरी सिंह पुत्र बावा निवासी गली नंबर 4 रेरू पिंड और बलजिंदर कौर पुत्री परमजीत सिंह निवासी थ्री स्टार कालोनी के रूप में हुई है। 

ए.एस.आई. बलविंदर सैनी ने बताया कि जगीरी सिंह गुरनाम सिंह निवासी एहराणा, फगवाड़ा के नाम पर जमानत दिलाने आया था जबकि बलजिंदर कौर रणजीत कौर निवासी एहराणा फगवाड़ा के नाम पर जमानत दिलाने आई थी। जैसे ही कोर्ट को पता लगा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे ए.एस.आई. बलविंदर सैनी ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। ए.एस.आई. सैनी का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि उक्त लोगों ने अन्य भी अपराधियों को जमानत दिलाई हो सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila