छोले-भटूरे खाने आए किसान की बदली किस्मत, बना करोड़पति

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 02:20 PM (IST)

नूरपुरबेदी (संजीव भंडारी): नूरपुरबेदी के गांव साऊपुर (बड़ीवाल) के किसान कुलविंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह की किस्मत उस समय चमक उठी, जब उनके द्वारा खरीदी गई पंजाब सरकार की मासिक लॉटरी पर डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम निकल आया।

 Lottery Winner

कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करते हैं और नूरपुरबेदी में छोले-भटूरे खाने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान उन्हें कुछ पैसे खुलवाने की आवश्यकता पड़ी, जिसके लिए वे मोरिंडा के मेहता लॉटरी स्टॉल के नूरपुरबेदी स्थित उप-विक्रेता शुक्ला लॉटरी स्टॉल पर गए और 200 रुपए की एक लॉटरी टिकट खरीद ली।

उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि यह छोटा सा फैसला उनकी जिंदगी बदल देगा। ड्रा निकलने के बाद लॉटरी स्टॉल के मालिक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने उन्हें फोन कर लॉटरी में प्रथम पुरस्कार निकलने की सूचना दी। कुलविंदर सिंह ने बताया कि इस अप्रत्याशित खुशी से वह और उनका पूरा परिवार बेहद प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार राशि का उपयोग परिवार की भलाई तथा घरेलू जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News