दस लाख लोन न चुका पाने से किसान था परेशान, सल्फास खाकर की खुदकुशी

punjabkesari.in Thursday, Sep 06, 2018 - 07:07 PM (IST)

मानसा (मित्तल): मानसा शहर के किसान कुलदीप सिंह पुत्र राज सिंह (19) ने कर्ज से परेशान चलते सल्फॉस की गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली। यह जानकारी देते गोरा सिंह भैणीबाघा सीनियर उप प्रधान पंजाब किसान यूनियन ने बताया कि किसान ने 10 लाख रुपए का लोन ले रखा था, 6 लाख एच.डी.एफ.सी बैंक व 4 लाख रुपए का और कर्ज था।

मृतक किसान दो भाई थे, दोनों ही कुंवारे थे। कर्ज की वजह से वह कई दिनों से परेशान चल रहा था और आखिर परेशानी के चलते इस किसान ने खुदकुशी कर ली। मृतक किसान अपने पीछे बूढ़े माता, पिता व छोटा भाई छोड़ गया है। जत्थेबंदी के नेताओं करनैल सिंह मानसा, राजिन्दर सिंह मानशाहिया, उग्गर सिंह मानसा ने सरकार से मांग की कि मृतक किसान का सारा कर्ज माफ किया जाए, परिवार के एक मैंबर को उसकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाए और मृतक के परिवार को तुरंत मुआवजा दिया जाए। 
 

Des raj