विकीपीडिया का कारनामा : सुखजिंद्र रंधावा को किया मुख्यमंत्री घोषित

punjabkesari.in Sunday, Sep 19, 2021 - 05:29 PM (IST)

जालंधर/चंडीगढ़: पंजाब के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हाईकमान द्वारा थोड़ी देर में होने वाला है। बेशक अभी सुखजिंद्र सिंह रंधावा के नाम पर औपचारिक तौर पर सहमति नहीं बन पाई है। लेकिन ऐलान से पहले ही विकिपीडिया ने सुखजिंद्र सिंह रंधावा को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। 

गूगल पर सुखजिंद्र सिंह रंधावा का नाम सर्च करते ही विकिपीडिया रंधावा को करंट चीफ मिनिस्टर आफ पंजाब दिखा रहा है। औपचारिक तौर पर ऐलान होने से पहले ही लोगों में विकीपीडिया की तरफ से रंधावा को पंजाब का मुख्यमंत्री घोषित करना चर्चा का विषय बन गया है। 

बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने जेल मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा के नाम पर मोहर लगा दी है और कहा जा रहा है कि उन्हें पंजाब का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार सुखजिंद्र सिंह रंधावा को जहां मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, वहां ही कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को उप मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। सूत्रों से पता चला है कि हाईकमान की तरफ से मोहर लगाने के बाद सुखजिंद्र सिंह रंधावा के घर के बाहर विधायकों का तांता लगा हुआ है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Subhash Kapoor