पति-पत्नि के बीच झगड़े ने लिया भयानक मोड़, फिर पति ने किया कुछ ऐसा..

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 04:16 PM (IST)

अबोहर: नगर थाना नंबर 2 की पुलिस ने एक व्यक्ति की मौत के मामले में उसकी पत्नी के खिलाफ आई.पी.सी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक बलविंदर सिंह द्वारा की जा रही है।

पुलिस को दिए बयानों में वीना पत्नी राजकुमार निवासी आर्य नगर गली नंबर 7 ने बताया कि उसके बेटे विक्की की शादी शालू पुत्री मामन लाल निवासी गिद्दड़बाहा से हुई थी। शालू अक्सर उनके बेटे विक्की से झगड़ती थी और अपने माता-पिता के पास चली जाती थी। बीते दिन भी ऐसा ही हुआ। विक्की का अपनी पत्नी शालू से झगड़ा हुआ था।

उसके बेटे ने तंग आकर कोई जहरीली चीज निगल ली, जिसके बाद शालू अपने बच्चों को लेकर अपने माता-पिता के घर चली गई। जब उनके बेटे की तबीयत खराब हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में शालू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News