हाथों पर मेंहंदी सजाकर दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, जब सच पता लगा तो उड़े होश

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2020 - 01:14 PM (IST)

डेहलों/लुधियाना (डा. प्रदीप): हाथों पर मेहंदी और चूड़ा पहनकर दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन हुआ वह जो कभी परिवार ने सोचा भी नहीं था। थाना डेहलों चौंकी मराडो के इलाके ईश्वर नगर में गत दिवस एक लड़की की शादी दौरान बारात न आने के कारण लड़की के परिवार वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

जानकारी के अनुसार  ईश्वर नगर के निवासी रमेश कुमार जैसवाल की लड़की की मंगनी बरनाला में हुई थी और गत दिवस उसकी शादी रखी थी। विवाह वाले दिन लड़की के घर वाले बारात का इंतजार करते रहे लेकिन लड़की के परिजनों द्वारा बार-बार लड़के वालों को फोन करने के बावजूद जब लड़के वाले रात तक भी बारात लेकर न आए तो आखिर लड़की वालों ने डेहलों पुलिस को चौकी मराडो में इसकी शिकायत की।

इस संबंधित लड़की के पिता रमेश कुमार जैसवाल ने बताया कि उनकी तरफ से लड़के वालों को रात तक फ़ोन किए जाते रहे लेकिन लड़के वालों ने कोई संतोषजनक जवाब ही नहीं दिया और रात तक उनको बहाने ही लगाते रहे लेकिन बाद में उनको पता लगा कि लड़के का किसी और लड़की के साथ चक्कर था।इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज अश्वनी शर्मा ने बताया कि उनके पास लड़की वालों द्वारा शिकायत आई है कि लड़के वालों ने उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी दोनों पक्षों को आज बुलाया गया था। लड़की के पिता ने बताया कि कुछ मोहतबर व्यक्तियों द्वारा फ़ैसला करवा दिया गया है। उसने बताया कि उनकी तरफ से रिश्ता तोड़ दिया गया है।

Vatika