दाढ़ी-मूंछ संग शान से जिंदगी जी रही ये लड़की , अब शादी से भी कर ली है तौबा

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 01:41 PM (IST)

लुधियाना: विधानसभा हलका गिल की रहने वाली मनदीप  कौर अपने स्वरूप के कारण चर्चा में है। मनदीप है तो लड़की लेकिन उसका रूप लड़कों वाला है है। उसके शौक काम करने का ढंग और रहन-सहन लड़कों की तरह है। मनदीप को उसके भाई ने भी हौसला दिया है, उसे अपनी छोटी बहन के साथ अपना छोटा भाई भी माना। वह खेती का काम इकठ्ठा ही करते और मंडी भी जाते हैं। मनदीप कौर को बुलेट चलाना काफ़ी पसंद है। 

मनदीप कौर ने बताया कि 2012 में उसका विवाह होने वाला था लेकिन लड़के वालों ने उसके चेहरे पर दाढ़ी-मूछ पर सवाल खड़े  किए तो उसने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद उसने इसी रूप को अपना लिया। अमृत छका, ब्रह्म ज्ञान की पढ़ाई की और अब अपना स्वरूप ऐसा ही बना लिया।  मनदीप कहती है कि उसे गुरु साहिब ने यह रहमत बख्शी है, केशों की बेअदबी बड़ा अपराध है जो वह नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि यह रूप ही आज उसके लिए सब से बड़ी ताकत है।

उधर, दूसरी तरफ़ मनदीप कौर के भाई ने बताया कि उसने कभी उसे छोटी बहन या भाई की कमी महसूस नहीं होने दी, हर जगह पर कंधे से कंधा जोड़ कर खड़ी हुई। उसके साथ खेतों में काम भी करती है मंडी भी जाती है, यदि कभी कोई मुश्किल आती है तो दोनों बहन -भाई एक दूसरे का सहारा बनते हैं। उन्होंने कहा कि लोग उसे पहली नज़र देख कर नहीं मानते कि वह एक लड़की है लेकिन बोलने के तरीके और आवाज़ से उसकी पहचान होती है। उसने कहा कि उसे अपनी बहन पर गर्व है। 


 

Vatika