Punjab : बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत, RBI ने दी बड़ी सुविधा
punjabkesari.in Wednesday, Jan 14, 2026 - 12:21 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए राहत की खबर आई है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे 1,695 बाढ़ प्रभावित गांवों के किसानों को नए फसल लोन जारी करें। इस राहत में वे किसान भी शामिल हैं, जिन्होंने बाढ़ के कारण पहले अपने लोन चुकाने में डिफ़ॉल्ट किया था।
RBI के मुताबिक, यह सुविधा केवल उन किसानों पर लागू होगी जिनके लोन अकाउंट 28 अगस्त, 2025 से पहले रेगुलर थे। इसमें पुराने KMS-टर्म लोन को टालना भी शामिल है, जिससे प्रभावित किसानों पर वित्तीय दबाव कम होगा और उन्हें खेती में नए सत्र के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता मिल सकेगी। बैंक अधिकारियों ने बताया कि इस निर्णय से बाढ़ प्रभावित किसानों को जल्दी से जल्दी नई फसल लगाने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

