खली का 7 फुट लंबा 'शिष्य', अंकाउंटेंसी छोड़ बना रिंग का किंग

punjabkesari.in Friday, May 11, 2018 - 08:51 PM (IST)

जालंधर (संजीव): द ग्रेट खली की रेसलिंग अकदमी CWE से कई प्रतिभाएं निखर कर सामने आ रही हैं। आपको याद होगा कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़की सलवार सूट में एक महिला पहलवान को जमकर पटखनी दे रही थी। ये लड़की कोई मामूली पहलवान नहीं थी, बल्कि WWE में धूम मचा चुके द ग्रेट खली की ही शिष्या थी। खली अपनी एकेडमी में ऐसी ही होनहार प्रतिभाओं को तराश रहे हैं। 

7 फुट का शैंकी सिंह
खली की अकादमी में शैंकी सिंह नया सितारा है। शैंकी मूल रूप से हरियाणा के हैं और उनका कद द ग्रेट खली की ही तरह 7 फ़ीट है। हालांकि शरीर के मामले में वे अभी उस लेवल तक नहीं पहुंच पाए हैं। खली की अकादमी में वे लगातार प्रशिक्षण ले रहे हैं और WWE में धमाल मचाने को तैयार है। पंजाब केसरी से बातचीत में शैंकी ने बताया कि वे अकॉउंटेंट की नौकरी करते थे और अपने कद को लेकर अक्सर लोगों के ताने झेलते थे।  लेकिन खली की अकादमी में आने के बाद उनका भाग्य ही बदल गया। अब लोग उसी कद-काठ को लेकर तारीफों के पुल बांधते हैं। उनके मुताबिक खली की अकादमी और लीग CWE  इस विद्या में आने वालों के लिए वरदान से कम नहीं है। 

लंदन से नौकरी छोड़कर आई चीना
लंदन से नौकरी छोड़कर आई चीना आलिया भी खली की देखरेख में ट्रेनिंग ले रही हैं। चीना ने पंजाब केसरी को बताया कि वे लंदन से बैंक की नौकरी छोड़कर रेसलिंग की दुनिया में आई हैं। चीना का मलाल है कि अभी भी देश में लड़कियों का पहलवानी में आना इतना आसान नहीं है और समाज की कई बंदिशें हैं। लेकिन धीरे धीरे माहौल बदल रहा है जिसके पीछे ग्रेट खली की मेहनत है। चीना को अपने माता पिता का राजी करने के लिए खुद दो साल का वक्त लगा। 

Vatika