बागेश्वर धाम में कार्यक्रम दौरान पहुंचे WWE के रेसलर द ग्रेट खली, वायरल हो रही वीडियो

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2024 - 03:10 PM (IST)

पंजाब डैस्क : WWE के रेसलर द ग्रेट खली बागेश्वर धाम एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से भी मुलाकात की। दरअसल, बुंदेलखंड में विशाल सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में रेसलर उपस्थित हुए।

इस दौरान खली ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने कहा कि जो शक्ति वो महसूस कर रहे हैं वैसी शक्ति उन्होंने आज तक महसूस नहीं की। सभी श्रद्धालु अनुशासित हैं। यहां कोई भागदौड़ नहीं है।

इतना ही नहीं 150 से अधिक कन्याओं के विवाह के लिए खली ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि इन कन्याओं की शादी करवाकर पंडित जी ने बहुत बढ़िया काम किया है। सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। आज तक इतना बड़ा कार्यक्रम इतनी सारी शादियां उन्होंने एक साथ नहीं देखी। खली की इस दौरान की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Content Writer

Sunita sarangal