द ग्रेट खली के स्टूडेंट पर हमला, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Thursday, Jan 16, 2020 - 10:19 PM (IST)

जालंधरः दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली के स्टूडेंट की मारपीट करने के बाद उसे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूटपाट का शिकार बनाया गया। पीड़ित का नाम दिनेश बताया जा रहा है। घायल दिनेश को जोहल अस्पताल रामामंडी के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। अस्पताल में दिनेश के साथ द ग्रेट खली भी मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस ने मौके पर जाकर  कार्रवाई आरंभ कर दी है।

जानकारी अनुसार दिनेश जंडूसिंघा के पास एटीएम से पैसे निकालकर जैसे ही बाहर आया वैसे ही अज्ञात  व्यक्तियों ने उससे पहले मारपीट की और फिर उससे लूटपाट कर मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में जुट चुकी है।

Mohit