कोरोना पॉजिटिव निकला दूल्हा, दोनों परिवार होम क्‍वारंटाइन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2020 - 08:18 AM (IST)

मोगा: पंजाब में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढ़ता जा रहे हैं। वहीं इस वायरस का असर शादियों पर भी पड़ रहा है। कोरोना के कारण माेगा में होने वाली एक शादी टालनी पड़ी। शादी से ठीक पहले दूल्‍हा कोरोना पॉजिटिव निकला। दूल्‍हा फरीदकोट का रहनेवाला है जबकि दुल्‍हन मोगा की है। दोनो की शादी 13 अप्रैल को तय की गई है। एक महीने पहले दोनों की मंगनी भी हो गई थी।

कुछ दिन पहले लड़का कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिससे शादी टल गई। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों परिवारों को क्वारंटाइन कर दिया है। रात को डॉक्टरों ने लड़की के परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लिए। हालांकि किसी भी सदस्य में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। फिर भी एहतियात के तौर पर उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारांटाइन किया गया। पुलिस ने उनके घर के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया है। लड़की परिवार से संबंधित एक अन्य परिवार को भी होम क्वारांटाइन किया है, क्योंकि वो परिवार भी मंगनी में शामिल हुआ था। उधर, युवती के मंगेतर की हालत स्थिर बताई जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News