पुर्तगाल गई महिला के ससुराल पक्ष ने की यह करतूत, मामला जान हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Monday, May 01, 2023 - 03:28 PM (IST)

मोगा : गांव लोहगढ़ में कुछ लोगों ने अपने रिश्तेदार के घर की दीवार तोड़ कर मकान पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा घर का सामान भी चोरी कर लिया गया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 3 को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना धर्मकोट ए.एस.आई. संतोख सिंह ने बताया कि गांव भिंडर कलां निवासी सुखमंदर सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उसकी बहन अमनदीप कौर की शादी 12 साल पहले गांव लोहड़ के गुरकीरत सिंह से हुई थी।

शादी के बाद बहन ने एक बेटे अनमोलप्रीत सिंह को जन्म दिया। साल 2022 में उनकी बहन अमनदीप कौर पुर्तगाल चली गईं। जबकि 31 जनवरी 2023 को उनके जीजा गुरकीरत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उस समय बहन विदेश से नहीं आ सकती थी। ऐसे में उसका भांजा अनमोलप्रीत सिंह कभी उनके पास तो कभी मौसी के यहां रहने चला जाता था। 19 मार्च को बहन के  देवर व ननंद और पड़ोसियों ने घर की दीवार गिराकर कब्जा कर लिया और सामान भी चुरा लिया। वह घर पहुंचा और बाद में पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर गुरिंदरजीत सिंह, कुलवंत कौर और ज्ञान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि प्रदीप कौर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini