पंजाब विधानसभा में उठा अवैध माइनिंग का मुद्दा, CM Mann ने दिया ये जवाब

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2024 - 04:03 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब विधानसभा का 3 दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र की कार्रवाई दोपहर 2 बजे से शुरू हुई। पंजाब विधानसभा के दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने का बाद सत्र की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। प्रश्नकाल के दौरान सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इस दौरान विधायक परगट सिंह ने अवैध माइनिंग का मुद्दा उठाया और पर्यावरण पर भी बात की। उन्होंने ये भी कहा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की फाइल को मंजूरी नहीं दी जा रही है। 

PunjabKesari

उनकी बात का जवाब खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिया। सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार पर्यावरण को लेकर काफी गंभीर है। ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार में पेड़ और पानी पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को 70 से 75 फीसदी नहरी पानी देने में सफल रहे हैं, जिस दिन हमने शपथ ली थी उस दिन जनता को केवल 21 प्रतिशत नहरी पानी उपलब्ध था। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वह खुद परगट सिंह के साथ जाकर स्थिति का जायजा लेंगे, तभी इस समस्या का समाधान होगा।

वहीं इस मौके पर रोपड़ के विधायक  दिनेश चड्ढा ने कहा कि पंजाब में पंजाबी भाषा एक्ट लागू है, लेकिन केंद्र सरकार से जुड़े एजैंसियां इस एक्ट का पालन नहीं कर रही है। इसमें कोई उचित पॉलिसी बनाई जाए। बता दें कि सत्र दोपहर 2 बजे शुरू हुआ, जिस दौरान सदन के अंदर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत आत्माओं में पूर्व स्पीकर सुरजीत सिंह मिन्हास, पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह ढिल्लों, सुरजीत सिंह कोहली, कमल चौधरी, गुरचरण कौर, धनवंत सिंह, सरदूल सिंह, कश्मीर सिंह, गौरव सिंह, जगदीश प्रसाद, डॉ. सुरजीत पातर को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखा गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News