पटियाला का मेन पोस्ट ऑफिस करवाया गया खाली, मिली बम से उड़ाने की धमकी

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 03:01 PM (IST)

पटियाला (बलजिंदर) : पटियाला शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब मेन पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी की खबर सामने आई। सूचना मिलते ही पटियाला पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बिल्डिंग की पूरी जांच शुरू कर दी गई। इस बीच, मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज गुरपिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हाई-टेक स्कैनर की मदद से किसी भी अनजान चीज की जांच की जा रही है।

post office bomb threat

मीडिया से बात करते हुए इंचार्ज गुरपिंदर सिंह ने कहा कि जैसे ही पुलिस को धमकी की सूचना मिली, तुरंत कार्रवाई की गई और पूरे पोस्ट ऑफिस को खाली करा लिया गया। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News