अपने पति और जीजा से परेशान होकर विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Tuesday, Apr 27, 2021 - 03:50 PM (IST)

तरनतारन (रमन): जिले के अधीन आते गांव आसल उताड़ में विवाहिता द्वारा अपने पति व जीजा से परेशान होकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जिस पर कार्रवाई कर थाना वल्टोहा की पुलिस ने मृतका की मां के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 

ये भी पढ़े: GNDU ने रचा एक और इतिहास, दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में शामिल
जानकारी अनुसार गांव सुरविंड में रहने वाली गुरविंदर कौर की शादी कुछ समय पहले गांव आसल उताड़ में रहने वाले रणजीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद गुरविंदर कौर को पता चला कि उसका पति नशा करने का आदी है। जो अक्सर किसी न किसी बात को लेकर गुरविंदर कौर की मारपीट करता था। वहीं गुरविंदर कौर की छोटी बहन हरजिंदर कौर का पति तेजबीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी दयालपुरा भी रणजीत सिंह की तरह नशा करने का आदी था। कई बार दोनों मिल कर शराब पीने के लिए निकल जाते थे। बीते दिन तेजबीर सिंह अपनी साली गुरविंदर कौर के ससुराल पहुंचा। जहां पर तेजबीर सिंह व रणजीत सिंह दोनों ने मिल कर पहले शराब पी और उसके बाद गुरविंदर कौर की बुरी तरह मारपीट की। 

ये भी पढ़े: बढ़ सकता है खतरा! दूसरे राज्यों के मरीज भी पंजाब के अस्पतालों में हो रहे भर्ती
दोनों से परेशान होकर रात काटने के लिए गुरविंदर कौर पड़ोस में चली गई। जिसने अपनी मां सुखविंदर कौर को खुद के साथ हुए बर्ताव की फोन पर सूचना दी। अगले दिन गुरविंदर कौर की मां अपनी बेटी का हाल जानने के लिए उसके ससुराल पहुंची। जहां पर पता चला कि गुरविंदर कौर ने अपने पति व जीजा से परेशान होकर जहरीली दवाई निगल ली है। जो अस्पताल में उपचाराधीन है। जिसको मिलने के लिए सुखविंदर कौर अस्पताल पहुंची, परंतु उसके पहुंचने से पहले ही गुरविंदर कौर की मौत हो गई। बताया जाए कि मृतका अपने पीछे 2 बच्चों को छोड़ गई है। 

मौके पर पहुंची थाना वल्टोहा की पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर मां सुखविंदर कौर के बयानों पर दोनों आरोपियों रणजीत सिंह व तेजबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। जो मौके से फरार नजर आए। अब पुलिस इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 
 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak