ससुराल पहुंचते ही नई नवेली दुल्हन ने चूड़ा उतार फेंका, बोली- DRUGS चाहिए

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2020 - 10:17 AM (IST)

फिरोजपुर: नशे के डंक ने पंजाब की जवानी बर्बाद कर दी। इसकी ताजा उदाहरण फिरोजपुर में देखने को मिली, जहां शादी करके ससुराल पहुंची दुल्हन ने चूड़ा उतारकर नशे की मांग कर दी। 

दरअसल, परिजनों ने बड़ी धूमधाम से लड़के का विवाह किया था। यहां तक कि लड़के ने भी शादी के बाद कई सपने देखे थे लेकिन सारे पहले दिन ही चकनाचूर हो गए। ससुराल आई दुल्हन पहले ही दिन नशा लेने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इतना ही नहीं चूड़ा भी उतारकर फेंक दिया। ससुराल वाले उसकी हरकत देख डर गए और तुरंत उसे नशा छुड़ाओ केंद्र में ले गए। 

इस दौरान ससुराल वालों ने डॉक्टर से कहा कि लिखकर दें कि ये नशा करती है ताकि अपने बेटे की शादी तुड़वा सकें। उन्होंने बताया कि लड़की करीब 2 साल से हेरोइन लेने की आदी है। वहीं डाक्टरों ने लड़की के ससुराल वालों को समझाया कि नशे का इलाज संभव है, जिसके बाद वे इलाज कराने को तैयार हो गए और दवा दिलाकर वहां से वापस चले गए।

Vatika