5 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे नवजोड़े ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 06:36 PM (IST)

अमृतसर (गुरिंदर सागर): अमृतसर में आज एक रहस्यमयी आत्महत्या का मामला सामने आया है। नवविवाहित जोड़ा करीब 5 महीने पहले शादी के बंधन में बंधा था। मृतक युवक कुलदीप सिंह उर्फ सन्नी (21) के नाना ने बताया कि युवक और उसकी माता दोनों मेहनत- मजदूरी करके घर का खर्चा चलाते थे लड़का पल्लेदारी का काम करता था।

करीब 5 महीने पहले कुलदीप की शादी रेणू के साथ हो गई और वे एक सामान्य जीवन जी रहे थे। लेकिन आज सुबह परिवार तबाह हो गया जब पता चला कि लड़के और लड़की दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, सनी के दादा ने कहा कि लड़के के माता-पिता लड़के को फोन कर रहे थे जब उसने फोन नहीं उठाया तो पड़ोसियों को फोन कर घर जाने को कहा। पड़ोसियों ने काफी देर दरवाजा खटखटाया जह कोई जवाब नहीं आया तो वह दरवाजा तोड़ कर अंदर गए। अंदर जाते ही उन्होंने देखा की लड़की का शव पंखे से लटका हुआ है तो लड़के का जमीन पर पड़ा हुआ है। लड़के के नाना ने बाताया कि ऐसे लगता था कि जैसे पहले लड़के ने फंदा लगाया हो उसके बाद लड़की ने फंदा लगाया हो। 

पुलिस ने इस मौके पर गुरु की वडाली चौकी से कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद उनके शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों नवविवाहितों ने आत्महत्या कर ली है और आत्महत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं चल सका है लेकिन फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News