चिकन कार्नर के मालिक ने नहर में कूदकर की आत्महत्या, Suicide Note में सच आया सामने

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 03:23 PM (IST)

लुधियाना: ऋषि नगर में रहने वाले चिकन कॉर्नर के मालिक ने सिधवां नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक गुरपाल सिंह (44) है। नहर के निकट की मृतक की एक्टिवा मिली है जिसमें पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसमें मृतक ने महिला सहित 9 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल, थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गुरपाल सिंह ऋषि नगर के एक्स ब्लाक का रहने वाला था। उसका अपने घर के नीचे ही बोन एंड स्पाइसेज के नाम से चिकन कॉर्नर है। शुक्रवार शाम को वह घर से लापता हो गया। जाते हुए गुरपाल अपना मोबाइल घर छोड़ गया था। शनिवार की सुबह सिधवां नहर ईसेवाल पुली पर उसका शव मिला जोकि जगराओं के थाना सुधार का इलाका था। थाना सुधार की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पचहान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था। इसके बाद शाम को थाना पी.ए.यू. की पुलिस को पता चला। मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान हुई। नहर के किनारे उसकी एक्टिवा मिली जिसमें सुसाइड नोट बरामद हुआ।

एस.एच.ओ. जसकंवल सेखों ने का कहना है कि गुरपाल का कुछ लोगों से पैसों का लेन-देन था, इसलिए उसने आत्महत्या की। उसकी पत्नी के बयानों पर कृपाल सिंह, गुरदीप सिंह, गीता, मिनी, रिक्की, शालू और 3 अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है।

Content Writer

Tania pathak