धरने वाले स्थान पर व्यक्ति ने नहर में लगाई छलांग, शव की तलाश जारी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 11:22 AM (IST)

संदौड़ (रिखी): गत दिन काले कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए कल्याण नहर पुल पर किसान जत्थेबंदियों द्वारा धरना लगाया गया था। इस मौके एक दुखदायी घटना हो गई। वहां लोगों ने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति ने नहर में छलांग लगा दी।

जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन भी धरने वाले स्थान पर ही उपस्थित था। घटना का पता चलते ही डी.एस.पी. भरपूर सिंह व थाना संदौड़ के प्रमुख इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह नहर के पास पहुंचे जहां से उन्हें एक पर्स और चप्पलें मिलीं। शिनाख्त करने पर पता चला कि पर्स किसी नारंग सिंह निवासी लोहटबद्दी का है।

नहर में अज्ञात शव को ढूंढने की बहुत कोशिश की गई लेकिन शव न मिलने तक यह साबित नहीं हो सकता कि यह अज्ञात व्यक्ति नारंग सिंह ही है। पुलिस का कहना है कि उनके द्वारा तलाश हेतु कार्रवाई शुरू की हुई है। घटना का कारण व व्यक्ति की पहचान शव मिलने के बाद ही हो पाएगी।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal