पुलिस ने नाके पर रोका तो महिला ने सुनाई ऐसी शर्मनाक बातें, CCTV में कैद पूरी घटना

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 06:05 PM (IST)

पठानकोट (धरमिंदर ठाकुर): पठानकोट के जालंधर-पठानकोट नैशनल हाईवे में उस समय हंगामा हो गया जब एक तेज रफ्तार में आ रही महिला ने पुलिस के साथ बदसलूकी की। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर एक महिला तेज रफ्तार गाड़ी से आ रही थी। जिसे पठानकोट में लगे पुलिस के नाके की तरफ से रोका गया। पुलिस ने जब तेज रफ्तार के बारे में पुछा तो महिला बदसलूकी करने लगी। इतना ही नहीं तेज हंगामे में उक्त महिला ने महिला पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई भी की। सरेआम उक्त शराबी महिला ने महिला पुलिस कर्मचारी को बालों से खींचा।

ये सब उस समय हुआ जब पुलिस उस महिला को थाने लेकर आ रही थी। ये सारी घटना कैमरे में कैद हो गई। महिला बार-बार चिल्लाते हुए बोल रही थी कि उसने कोई नशा नहीं किया है, बस उसने सिगरेट पी है।' महिला की तरफ से किया गया सारा हंगामा कैमरे में कैद हो गया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Content Writer

Tania pathak